कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित महिला समेत तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल हैं और उनके नाम सनवीर निवासी मोहल्ला आलदरम्यान, तिरतपाल निवासी गांव किशोरपुर व असगरी निवासी मोहल्ला आलकलां हैं।