बिल्सी: बिल्सी में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम का स्वागत किया गया
Bilsi, Budaun | Jul 27, 2026 बिल्सी। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त बिल्सी विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम का आज सोमवार शाम 5 बजे नगर में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर पार्टी हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया। यह स्वागत समारोह नगर स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन की कोठी पर आयोजित किया गया था।