पत्थलगांव: खरकट्टा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की छत से गिरी सीलिंग, बड़ा हादसा टल गया
पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम खरकट्टा स्थित सरकारी अस्पताल में छत की सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के समय अस्पताल में मरीज और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सीलिंग गिरने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल भवन को जर्जर बताते हुए कहा कि छत और दीवारों की स्थिति लंबे समय स