महोबा: भीषण गर्मी से राहत के लिए ऊदल चौक सहित अन्य चौराहों पर शुरू हुए फाउंटेन, 22 जगहों पर लगे वाटर कूलर
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंद पड़े फाउंटेन चालू करा दिए हैं। आल्हा-ऊदल चौक पर शुरू हुए फव्वारों से राहगीरों को राहत मिल रही है। नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि शहर के 22 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं।