मितौली: हैदरनगर गांव में आँधी-बारिश की वजह से गिरा एक दिव्यांग महिला का आवास, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर लगा घूस लेने का आरोप
विकास खण्ड मितौली क्षेत्र के हैदर नगर गांव में तेज आंधी के चलते विकलांग महिला का निर्माणाधीन आवास गिरा गया है। घर गिरने की खबर बनाने गए पत्रकार को पीड़ित महिला ने बताया कि विकलांग कोटे से उसे सरकारी आवास का पैसा मिला था। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया है की पैसा मिलने पर तीस हजार की रिश्वत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ली गई थी।