मितौली: मितौली के कल्यारामपुर गांव निवासी ड्राइवर की अचानक हुई मौत, परिजनों ने हीट वेव से मौत की जताई आशंका
लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के कल्यारामपुर गांव निवासी करीब 37 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद सीतापुर के एलिया पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार यादव की गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता था। पानी पीने के लिए टंकी के पास गया था। जहां अजीत कुमार की अचानक मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने हीट वेव से मौत होने की आशंका जाहिर की है।