मितौली: तेज आंधी और बारिश के चलते अमघट गांव के एक घर की पक्की दीवार गिरने से एक किशोर, बकरी व पड़िया की हुई मौत, मां हुई घायल
नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमघट गांव में बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान घर में मौजूद करीब 16 वर्षीय निर्मल पुत्र संतराम पर अचानक पक्की दीवार गिर पड़ी है। दीवार के नीचे दबकर निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीवार के नीचे एक पड़िया और बकरी की भी मौत हुई है। मृतक निर्मल की मां लज्जावती गंभीर रूप से घायल हुई है।