बीसलपुर: बिलसंडा में टीसी और मार्कशीट देने के नाम पर ₹1000 की मांग का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत
थाना बिलसंडा क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर सरकारी फीस का हवाला देकर टीसी और मार्कशीट देने के नाम से एक हजार रुपए मांगने का आरोप लगा है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि रुपए न देने पर उसे व उसके पिता से कॉलेज प्रबंधन ने अभद्रता कर कॉलेज से बगैर टीसी और मार्कशीट दिए भगा दिया।