मरवाही: दानीकुंडी गांव में व्यापारी के सूने मकान में चोरी, चोर नगदी के साथ सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी ले गए
दानीकुंडी गांव में एक व्यापारी के सूने मकान में चोरों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लोहे का दरवाजा काटकर घर में प्रवेश किया और नगदी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क अपने साथ चुरा कर ले गए ।सोमवार घटना की जानकारी के अनुसार, विकास हार्डवेयर के मालिक का पूरा परिवार बेटी की शादी में अनूपपुर गया हुआ था, जिसके कारण घर सूना था।