सहारनपुर: सहारनपुर में TGT परीक्षा के दौरान सख्ती, 17 केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने आधी रात को परखी व्यवस्था
सहारनपुर में 3 और 4 जून को आयोजित टीजीटी परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों