गोरौल: गोरौल बाजार से गोरौल और कुढ़नी पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
बुधवार को दोपहर 12 बजे गोरौल बजार से गोरौल पुलिस एंव कुढ़नी पुलिस ने गोरौल गांव निवासी धनंजय कुमार झा का पुत्र आदित्य कुमार झा , नवीन का पुत्र आयुष एवं विनोद के पुत्र उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया है। गोरौल में आये कुढ़नी थाने के अवर निरीक्षक पिंटू कुमार एंव ने बताया कि कुढ़नी थाना क्षेत्र के परेयां गोला चौक के पास ही आपसी विवाद में फायरिंग हुआ था ।