अनूपपुर: जिले में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों में जगी अच्छी फसल की उम्मीद
जिले के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खरीफ सीजन की फसलों, विशेषकर धान की बुवाई और रोपाई के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 2.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।