शामली: टोड़ा गांव में बहू ने ससुराल से निकालने का आरोप लगाया, सास ने भी पुलिस से की शिकायत
Shamli, Shamli | Apr 29, 2026 बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा में विवाहिता सोमवती ने ससुरालियों पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं सांस शिमला ने भी बहू और गांव के दो अन्य लोगों पर सीढ़ियों से धक्का देकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच पड़ताल में जुटी है।