लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर में बिजली संकट से उपभोक्ताओं में आक्रोश, शाम होते ही बिजली हो जाती है गुल
लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 8 बजे कई उपभोक्ताओं ने बताया कि रोज शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है और देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खासकर पानी की समस्या गंभीर हो गई है।