ठेठईटांगर: सिमडेगा में बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, होटल से बालक रेस्क्यू
शुक्रवार शाम 7 बजे: सिमडेगा पुलिस ने बताया कि श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में ठेठईटांगर बस स्टैंड चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर बाल मजदूर को रेस्क्यू किया गया। मामले में होटल संचालक के खिलाफ जेजे एक्ट एवं बाल मजदूरी प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बालक को काउंसलिंग व पुनर्वास हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।