गिरिडीह: सर जेसी बोस गर्ल्स स्कूल समेत 3 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी 2026 की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू
गिरिडीह के सर जेसी बोस गर्ल्स स्कूल समेत 3 परीक्षा केंद्रों में रविवार को 2 बजे से नीट यूजी 2026 की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई।तीनो परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।