बहोरीबंद: शासकीय संजय निकुंज नर्सरी कुआं में 22 अप्रैल को आम के फलों की होगी नीलामी
कटनी जिले के बहोरीबंद के तहसील के ग्राम पंचायत कुआं में उद्यानिकी विभाग की शासकीय संजय निकुंज नर्सरी में लगे आम के फलों की नीलामी 22 अप्रैल को होने जा रही है, शासकीय संजय निकुंज कुआं नर्सरी के प्रभारी ज्ञानेश्वर चौधरी ने आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संजय निकुंज नर्सरी में लगे आम के फलों की नीलामी 22 अप्रैल को होगी