खंडवा नगर: मोहर्रम को लेकर खंडवा पुलिस अलर्ट, ताजिया समितियों संग बैठक कर दिए सख्त निर्देश
खंडवा में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पदमनगर और कोतवाली पुलिस द्वारा ताजिया समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारियों ने आयोजकों को कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है