कोल: गूलर रोड़ पर चालान काटने को लेकर BJP कार्यकर्ता ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया, थाने में हुआ हंगामा
Koil, Aligarh | Jan 10, 2025 गूलर रोड पर चालान काटने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अभद्रता के आरोप को लेकर भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को थाना देहली गेट पर एकत्रित हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया है। इस हंगामा के दौरान थाना परिसर में ही पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोक हुई है।