सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खेजुरी मंडल के चन्द्रप्रकाश राय ‘चंदन’ एवं पंदह मंडल के अरुंजय चौहान को पुनः मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर नवानगर विकासखंड के करमौता स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।