चायल: जमीनी विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप, हालत गंभीर, देवघटा गांव का पूरा मामला
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के देवघटा गांव में शनिवार शाम जमीनी विवाद को लेकर युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि विनोद नामक युवक निर्माण कार्य करा रहा था, तभी विवाद के दौरान दबंग ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे भगवतपुर अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।