नागदा: 20 साल बाद भी नागदा में गंदा पानी, पूर्व विधायक गुर्जर बोले- जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़
Nagda, Ujjain | May 2, 2026 नागदा नगर में लगातार 20 वर्षो से भाजपा की परिषद् है इसके बावजुद भी क्षेत्र की जनता प्रदुषित पेयजल पीने को मजबुर है वर्षा के समय अशुद्ध पेयजल वितरण किया ही जाता है परंतु विगत लगभग दो माह से नगर पालिका परिषद् द्वारा अत्यंत अशुद्ध, मटमैला, पीले रंग का एवं ड्रेनेज मिश्रित पेयजल निरंतर सप्लाई किया जा रहा है जो नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।