जहानाबाद: अंधाधुंध फायरिंग मामले में आधी रात घटनास्थल पहुंचे एसपी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को तेज हुई छापेमारी
जहानाबाद। घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम चैतीपीपर में हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस अधीक्षक ने 4/5 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम द्वारा की जा रही छापेमारी और जांच की प्रगति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित, कार्रवाई के निर्देश दिए।