खंडवा नगर: जंगली सूअर के हमले में किसान घायल, जान बचाने के लिए 10 मिनट तक संघर्ष
खंडवा. जावर रोड पर बल्दी नाले के पास खेत में एक किसान पर एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक किसान ने संघर्ष किया। हमले में किसान का एक पैर फ्रेक्चर हो गया। लोगों ने घेरकर जंगली सूअर को मार दिया। ग्राम भकराड़ा में रहने वाले किसान रमेश ने बल्दी नाले के पास बटई से खेत ले रखा है। खेत के पास ही नदी बहती है। रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे रमेश बाइक से खेत