अमरोहा: अमरोहा में खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, 8 तमंचे बरामद
Amroha, Amroha | Jun 30, 2026 अमरोहा जनपद में रजबपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव कालाखेड़ा के पास एक खंडहर में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी मनफुल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।पुलिस ने फैक्ट्री से 8 तैयार तमंचे और अन्य उपकरण भी बरामद की है