कौंच: बजरिया पावर हाउस के पास तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में मारी टक्कर, बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी में कैद
Konch, Jalaun | Apr 16, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में बजरिया पावर हाउस के पास बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई, इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, वही बाइक सवार युवक तेज गति से आ रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे युवक उछलकर जा गिरे।