पालोजोरी: पालोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र का मंगलवार को बीडीओ पार्थ नंदन ने औचक निरीक्षण किया।
मंगलवार शाम 4:00बजे निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने विभिन्न पंजियों की जांच की और वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों के साथ आए अटेंडेंट के लंबित भुगतान पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत और बीएएम अमित कुमार सिंह को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि कुपोषण उपचार केंद्र का लाभ जरूरतमंद बच्चों तक हर हा