औरैया: फफूंद पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामियां हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पतरा पुलिया से किया गिरफ्तार
एसपी औरैया के निर्देशन व सीओ अजीतमल के निर्देशन में थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा पतरा पुलिया फफूंद रोड से अभियुक्त राजा उर्फ आदिल पुत्र अतहर उर्फ मारूति निवासी मौहल्ला जुबेरी कस्बा थाना फफूंद जिला औरैया उम्र को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो थाना दिवियापुर में पंजीकृत मुकदमा गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।