शाजापुर: शाजापुर के हाट मैदान में गुमटी रखने की बात पर पार्षद पति के साथ की गई मारपीट, अजाक थाने में दो लोगों पर केस दर्ज
शाजापुर के हाट मैदान में गुमठी रखने की बात पर पार्षद पति के साथ मारपीट की गई है। मामले में पार्षद पति की शिकायत पर शाजापुर में अजाक थाना पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। शुक्रवार शाम को अजाक थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार शाजापुर के हाट मैदान में पार्षद पति सुनिल जाटव द्वारा गुमठी रखवाई जा रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और दो लोगों ने मारपीट की।