शाजापुर: शाजापुर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने नेताओं की गाड़ियों से हटाई पदनाम की पट्टी, की चालानी कार्रवाई
शाजापुर में दुपाड़ा तिराहे पर शुक्रवार शाम को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने नेताओं की गाड़ियों से पदनाम की पट्टी हटाई। साथ ही चालानी कार्रवाई भी की।यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के पालन में की जा रही है। यातायात थाना प्रभारी साैरभ शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता के पालन में वरिष्ठ अधिकारियों ने के निर्देश पर कार्रवाई की गई।