शाजापुर: बीकेएसएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने जुटाई चिल्लर डेम के जल भराव क्षेत्र और प्रवासी व स्थानीय पक्षियों जानकारी
शाजापुर के बीकेएसएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को शहर के पेयजल स्त्रोत चील्लर डेम के जल भराव क्षेत्र की जानकारी जुटाई। साथ ही विद्यार्थियों ने यहा प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।विद्यार्थियों को सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र अरविंद शर्मा ने कई जलीय जीवों एवं पक्षियों के बारे में वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी।