शाजापुर: होली त्योहार को लेकर सक्रिय पुलिस, शाजापुर शहर के वार्डों में पहुंचकर पुलिस दे रही समझाईश
होली त्योहर पर किसी भी तरह का हुड़दंग करने वालों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में पांच दिवसीय होली त्योहार पर कई आयोजन होंगे। साथ ही मुस्लिम समुदाय भी रमजान माह में इबादत कर रहा है। दोनों समुदाय के त्योहार एक साथ होने से पुलिस सक्रिय है। होली पर किसी भी तरह का हुडदंग करने वाले लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी।