शाजापुर: नगर पालिका की टीम ने शाजापुर में अंडे और नॉनवेज विक्रेताओं के खिलाफ की चालानी कार्रवाई
शाजापुर में शुक्रवार शाम को नगर पालिका की टीम ने अंडे और ननवेज विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई की। दरअसल यह लोग शासन के नियमों का उल्लंघन कर खुले में अंडे और नॉनवेज विक्रय कर रहे थे। जिस पर नगर पालिका की टीम ने समझाईश देने के साथ चालानी कार्रवाई की। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आगे से अगर नियमों की अनदेखी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।