बसवा: बांदीकुई में जाम में आधे घंटे तक एक्सीडेंट मरीज को लेकर फसी एम्बुलेंस, फाटक भी रहा बंद
Baswa, Dausa | Jan 13, 2025 बांदीकुई शहर में सोमवार दोपहर डेढ घंटे तक जाम लगा रहा। हालात यह रहे कि जाम के कारण पैदल सवार लोगों को निकलने के लिए जगह तक नहीं मिली। जाम की वजह से सोमवार दोपहर 2:30 से 3 बजे तक दो ट्रेनों के संचालन के लिए शहर के बीचोबीच स्थित आगरा रेलवे फाटक का बंद रहा। जैसे ही फाटक खुला तो वाहन फंसने से जाम लग गया।