बसवा: 4 फरवरी को श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा व कलश यात्रा निकलने को लेकर आभानेरी में बैठक
Baswa, Dausa | Jan 13, 2025 आभानेरी में श्री देवनारायण भौणा जी मंदिर पर मंदिर विकास समिति की बैठक सोमवार शाम 4:00 आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहरसिंह माल ने की। बैठक मे सभी ने विचार विमर्श कर मंदिर समिति के अध्यक्ष व मंदिर कार्यकारिणी का 2 साल का कार्यकाल और बढ़ाया गया अध्यक्ष पद पर चौथी बार पूर्व सरपंच राम सिंह महाणा को चुना गया।