मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में सगे बेटे ने अपने साले के साथ मिलकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया
थाना क्षेत्र के नगला सभा निवासी ब्रजमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। तभी उनके पुत्र ने साले के साथ मिलकर घर का कांच तोड़कर घर में घुसकर लाखों की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत की जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।