बरकागाँव: बादम के पचबहिनी माता मंदिर में मकर संक्रांति मेले और आर्केस्ट्रा का उद्घाटन विधायक ने किया
बादम स्थित पंचबहिनी माता मंदिर में तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा का उद्घाटन विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुखिया बासुदेव यादव, आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, सोहनलाल मेहता, जय मां पंचवाहिनी माता स्थान मकर संक्रांति मेला समिति के संरक्षक अध्यक्ष सचिव व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।