पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के जलालगढ़ थाना ने चोरी की गई 60 लीटर फार्च्यून कंपनी का रिफाइन तेल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 13, 2026
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना के द्वारा चोरी की गई कुल 60 लीटर फार्च्यून कंपनी का रिफाईन तेल को बरामद करते हुए दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त 1. सचिन कुमार, उम्र 24 वर्ष,, 2. रंजन कुमार यादव, उम्र 29 वर्ष, दोनों थाना जलालगढ़, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए बुधवार को शाम के लगभग 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया