सांगानेर: ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने होटल माउंट व्यू पर फायरिंग करने वाले ₹10,000 के इनामी मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में होटल माउंट व्यू पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए₹10000 के इनामी मास्टरमाइंड बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ जॉनी ने होटल स्टाफ से रंजिश का बदला लेने के लिए दो साथियों से होटल पर फायरिंग करवाई थी। पुलिस इससे पहले दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है।