शिकोहाबाद: अब दौड़ेगा बीएसएनएल! आगरा-मैनपुरी के अफसरों ने शिकोहाबाद में फूंकी नई जान
शिकोहाबाद मे भारत सरकार के उपक्रम बीएसएनएल (BSNL) ने अपनी मोबाइल सेवाओं को पूरी शक्ति के साथ पुनर्जीवित करने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने एक विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आगरा और मैनपुरी से आए उच्चाधिकारियों ने स्थानीय लोगों को बीएसएनएल की आगामी योजनाओं को बताया