पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र से हत्या की प्रयास की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर 3:33 पर मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि राजीव नगर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान हत्या के प्रयास की घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।