पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा- शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफिया बिहार को बर्बाद कर रहे थे
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने रविवार को पटना एयरपोर्ट पर कहा कि शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफिया तीनों मिलकर बिहार को बर्बाद कर रहे थे। मौके पर राजद नेता सुभाष यादव की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी दो नंबर का पैसा बनाया है उन पर कार्रवाई होगी।