पटना ग्रामीण: आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव अपने आवास पर बोले- भाजपा उल्टा लटक जाएगी, देश की जनता उल्टा लटकाएगी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 मार्च को बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान अमित शाह ने पटना के पालीगंज में एक रैली को संबोधित कर कहा था कि भू और बालू माफिया को उल्टा लटकाकर भाजपा सीधा कर देगी। इस बयान पर आरजेडी प्रवक्ता ने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार को बार-बार भाजपा ने निराश किया है। बिहार की जनता ने 39 सांसद एनडीए को दिए, लेकिन मिला क्या जुमला।