हुज़ूर: वनरक्षक -जेल प्रहरी परीक्षा को लेकर NSUI का प्रदर्शन, कर्मचारी चयन मंडल के दफ्तर का घेराव कर की जमकर नारेबाजी
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2026 मध्य प्रदेश में वनरक्षक, क्षेत्रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 की परीक्षा कैंसिल होने पर सोमवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया।पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने व्यापमं चौराहा स्थित कर्मचारी चयन मंडल के दफ्तर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।