किशनगढ़ बास: पथरेड़ी में मजदूरों पर हुआ लाठी चार्ज, पुलिस की कार्रवाई पर खैरतल तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव भड़के
Kishangarhbas, Alwar | Apr 13, 2026
पथरेड़ी में फैक्ट्री के सामने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और हिरासत की कार्रवाई से इलाके में आक्रोश पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार दोपहर करीब 1 बजे खैरथल तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन से तीखी बातचीत कर मजदूरों की मांग मानने की बात कही।