शिवपुरी नगर: दबंगों के डर से गांव छोड़ने को मजबूर हुआ पीड़ित परिवार, क्रॉस FIR और SC/ST एक्ट के दुरुपयोग का आरोप
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजा की मुढ़ेरी में चुनावी रंजिश और पुरानी खुन्नस के चलते एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित परिवार का आरोप है कि रसूखदार आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए अनुसूचित जाति के युवकों को मोहरा बनाया और उनके खिलाफ झूठी क्रॉस FIR दर्ज