भिंड नगर: महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने गोल मार्केट पर हवन कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए दी आहुति
भिंड। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और परीक्षा पत्र लीक जैसी घटनाओं के विरोध में शहर कांग्रेस ने शनिवार सुबह गोल मार्केट पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुतियां देकर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।