गावां प्रखंड के गावां, मंझने, पसनोर और बादीडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बड़े उत्साह और मनोयोग के साथ सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।