पनागर: 6वीं बटालियन में एसबीआई ने पुलिस परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपए के चेक, मिला आर्थिक संबल
छठवीं बटालियन में आयोजित एक संवेदनशील कार्यक्रम के दौरान, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पुलिस विभाग के दो दिवंगत जवानों के परिजनों को "पुलिस सैलरी पैकेज योजना" के तहत 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस योजना के अंतर्गत, श्रेष्ठ मिश्रा समेत हाल ही में आकस्मिक रूप से जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को यह टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्लेम प्रदान किया गय