चाचौड़ा: बीनागंज शुभोदय तीर्थ स्थल पर मुनिश्री सुधा सागर महाराज के चाचौड़ा विधायक ने किया दर्शन
Chachaura, Guna | Jul 10, 2026 चाचौड़ा के बीनागंज में सुबोध तीर्थ स्थल में विराजमान मुनि श्रीसुधा सागर महाराज के चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने दर्शन किए। 10 जुलाई सुबह दी जानकारी में विधायक ने कहा, मुनि श्री के प्रेरणादाई विचारों से नई ऊर्जा प्रेरणा मिली मुनि श्री के बिहार के दौरान पेची में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करने का अवसर मिला। संत हमेशा समाज को धर्म संस्कार की प्रेरणा देते हैं।